बैंक रुपये जमा करने जा रहे राजमिस्त्री शिवा से नकदी लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाश जहानाबाद के हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी तक उनकी पड़ताल पूरी तरह से नहीं कर पाई है और पीड़ित की एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है।
बता दें शिवा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी चंद्रभान का बेटा है। वह साइकिल से शुक्रवार को चौडगरा बैंक ऑफ इंडिया रुपये जमा करने जा रहा था। औंग थाने के रामपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा झोला लूटकर फरार हो गए थे। उसने घटना के दिन ही 23 हजार 600 रुपये लूटने की तहरीर दी थी। पीड़ित ने बाइक का नंबर भी बताया था। पुलिस मामले की जांच करने मौके पर दो बार जा चुकी है।
वहींनंबर से बाइक जहानाबाद थाना क्षेत्र की होने का सुराग लगा है। उस नंबर की बाइक एआरटीओ दफ्तर में रजिस्टर्ड है। हालांकि बाइक नंबर चोरी का होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एसओ संजय सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित के घर से बैंक का रास्ता सीधा है। इसके बाद भी घुमावदार रास्ते से जा रहा था। मौके पर लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इससे घटनाक्रम को संदिग्ध माना जा रहा है।