फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उपज देखकर किसान ने जान दी

Sun, 01 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
गेहूं की फसल में कम पैदावार से दुखी किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी। शनिवार दोपहर की यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचन गांव की है।
विज्ञापन


गांव के गंगू मिश्रा (65) के चार बेटे राजेंद्र, बुद्धू, रामराज, धर्मराज हैं। ये बाहर नौकरी करते हैं। गंगू अपनी पैतृक जमीन का आधा हिस्सा (दस बीघा) लेकर पत्नी श्रीमती के साथ अलग रहते थे। श्रीमती के मुताबिक इन दिनों फसल में कम पैदावार देख वे तनाव में थे।

शनिवार दोपहर खेत पर गए। वहां बजरंगबली की प्रतिमा के पैर छुए और नजदीक के सूखे कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग रस्सी के सहार कुएं में उतरे और गंगू को लहूलुहान हालत में बाहर निकालकर हरदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मनोज त्रिवेदी ने बताया कि अन्य सालों की अपेक्षा इस बार बहुत कम पैदावार हुई है। वृद्ध किसान ने इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें