राेते बिलख्ाते रामसिंह के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी परिसर में एक वकील के चैंबर में रहने वाले मुंशी रामसिंह (65) की गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या किए जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुंशी थरियांव थाने के अरबपुर गांव निवासी थे। वह कई सालों से कलक्ट्रेट कैंपस में अधिवक्ता समरजीत सिंह के चैंबर नंबर छह में रहते थे। एक वकील ने गुरुवार की रात हालत बिगड़ने की सूचना परिजनों को दी।
मुंशी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मुंशी की मौत हो गई। बेटे राजेश ने बताया कि कचहरी कैंपस में लोगों से बातचीत की गई। पता चला किसी के साथ पिता की मारपीट हुई थी।
चोट लगने से वह घायल हो गए थे। उन लोगों को नासिरपीर मोहल्ले में रहने वाले मामा छेदीलाल से घटना का पता लगा था। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चोट की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।