फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया था। शुक्रवार को आरोपी ससुरालियों ने विवाहिता के घर पर आकर भी मारपीट की। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला काजी का बाग निवासी मंजूरा की बेटी शमीमा का निकाह दो साल पूर्व कांधला निवासी युवक के साथ हुआ था। तहरीर देकर बताया कि ससुराल वाले दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करते थे। छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके कैराना में आ गई। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे पति सहित ससुराल वाले उसके मायके आये तथा मारपीट कर दी। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लाउड स्पीकर को लेकर हुआ विवाद
कैराना। शुक्रवार दोपहर मोहल्ला शेखबदधा निवासी दानिश और दिलशाद पक्ष के बीच मकान के बाहर लाउड स्पीकर लगाने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। वहीं बाद में दोनों पक्षों के बीच जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें