फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती अब्दुल माबूद और पास में खड़ा घायल उमर आशिक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक परिवार के तीन सदस्यों पर रविवार को जमीन विवाद की पुरानी खुन्नस में धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला किया गया। इलाके में करीब आधे घंटे तक मारपीट से अफरातफरी रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज की और घायलों को मेडिकल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के शेखान मोहल्ले में हुई है। मोइनुद्दीन उर्फ बाबू ने बताया कि वे लोग बारावफात की तैयारी में जुटे थे। उसका भतीजा अब्दुल माबूद शेख बाइक से कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जफर, आवेश, मोबीन, कल्लू ने रोककर भतीजे पर हमला कर दिया।


बाइक छोड़कर भतीजा घर की तरफ भागा। उसको दौड़ाते हुए आरोपी घर में घुस आए। फरसे और लाठी डंडे से भतीजे पर हमला किया। बकौल मोइनुद्दीन, वह अपने नाती उमर आसिफ के साथ बीच बचाव को पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। घटना में भतीजा अब्दुल मामूद मरणासन्न हो गया। वह मुंबई में कारखाना चलाता है। त्योहार पर घर आया था। यहां उसने एक जमीन खरीदी थी। उसी जमीन का दूसरे पक्ष के लोगों से कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोपियों में एक के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। उसका इलाके में भय और आतंक है। दूसरी ओर कार्यवाहक एसओ संगम लाल प्रजापति ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें