फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 12 Dec 2016 12:43 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पेश आए दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेंढर और पुंछ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ में उस समय पेश आया जब एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राकेश कुमार और घायल की पहचान 20 वर्षीय इंद्रजीत दोनों निवासी मंगनाड़ के रूप में हुई।
राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के  बाद शव को परिवार को सौंप दिया। घायल का देर रात तक अस्पताल में उपचार जारी था। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। दूसरा हादसा दोपहर बाद करीब तीन बजे जिले की मेंढर तहसील में भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे सागरा क्षेत्र में हुआ, जब सेना के साथ काम में लगा पानी का टैंकर नियंत्रण से बाहर हो कर खाई में जा गिरा। हादसे में उसमें सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एक की घटनास्थल से निकालते समय ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाले की पहचान 40 वर्षीय वर्षिय इम्तियाज अहमद निवासी दबराज बलनोई के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान 20 वर्षीय चालक अरफात अहमद निवासी बलनोई और 22 वर्षीय मोहम्मद कबीर निवासी बलनोई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें