फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौली में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में शनिवार को पुलिस ने छापामार कर अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में तैयार माल,  दो गुटखा बनाने और पैकिंग करने की मशीन समेत करीब दस लाख का कच्चा माल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


दरियाबाद गांव में एसओ मनोज पाठक ने टीम के साथ शनिवार दोपहर अशफाक पुत्र मुश्ताक के घर में छापा मारकर अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी है।

पुलिस को काफी दिनों से से इस फैक्ट्री के चलने की सूचना मिल रही थी। सटीक सूचना पर पुलिस ने अशफाक के बंद पड़े मकान में दबिश दी। मकान के अंदर मिक्सचर मशीन, पैकिंग मशीन, जनरेटर, दो क्विंटल सुपारी, तराजू बांट, दो बोरी तंबाकू, 50 बंडल आम आदमी ब्रांड के  रेपर, गरी, इलायची, लौंग समेत गुटखा बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

एसओ मनोज पाठक ने बताया कि करीब तीन महीने से फैक्ट्री चल रही थी। आरोपी गुटखा बनाने का लाइसेंस नहीं दिखा सका है। फैक्ट्री रात को ही चलाई जाती थी।

फैक्ट्री में काम करने के  लिए पड़ोसी इलाकों से ग्रामीण बुलाए जाते थे। रातभर में फैक्ट्री में पचास हजार का माल तैयार कर लिया जाता था। इसके बाद दिन में तैयार माल को बांदा, हमीरपुर में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चा माल आरोपी कानपुर से खरीदकर लाता है। यहां पर आम आदमी गुटखा ब्रांड तैयार किया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें