फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग में कर दी थी हत्या

Mon, 16 Apr 2018 11:26 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तेहपुर।
विज्ञापन

किशनपुर में छह दिन पहले हुए अर्जुन हत्याकांड का एसपी ने खुलासा कर दिया। उसे गांव के ही एक शख्स ने रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग में मार डाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के समय प्रयुक्त कपड़े बरामद कर लिए।
एसपी राहुल राज ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पिपरहा गांव निवासी अर्जुन (22) एक ईंट-भठ्ठे में मजदूर था। दस अप्रैल को वह गांव के अन्य सहकर्मियों के साथ साइकिल से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगले दिन शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंगोछे से गला घोटकर मार डालने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अर्जुन का आना-जाना गांव में ही एक शख्स के घर पर था। बाद में पता चला कि उस शख्स के रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग हा गए। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को उठा लिया। आरोपी ने बताया कि इसी शक पर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर हत्या के समय पहने गए कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओ राजीव कुमार सिंह, एसआई उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल रामेश्वर मिश्रा, सिपाही पंकज सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, पृथ्वीराज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें