हथगाम थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की है।
घटना थाना क्षेत्र में एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी घर के बाहर सो रही थी। आरोपी सोते वक्त सोमवार की रात मुंह दबाकर बेटी को अगवा कर ले गया। जंगल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पिता ने बताया कि अचानक नींद खुली तो बेटी की खोजबीन में निकले। चीख सुनाई देने पर जंगल की ओर दौड़े। आरोपी उसे देखकर भाग निकला। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी चार साल पहले कक्षा आठ में पढ़ती थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।