जिला अस्पताल में रोता बिलखता पिता रामचंद्र तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे के खासमऊ के पास शिव कुमार (12) को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। चालक कार को लेकर भाग निकला। कानपुर ले जाते समय बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार की तलाश में जुटी है।
शिव कुमार खासमऊ गांव निवासी रामचंद्र तिवारी का बेटा था। रामचंद्र की चौराहे पर चाय की दुकान है। शिवकुमार मंगलवार दोपहर पिता को खाना देने दुकान जा रहा था।
खासमऊ के पास इलाहाबाद की ओर जा रही कार ने शिवकुमार को कु चल दिया। चीख सुन आसपास के लोग पहुंचे। उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया पर मलवां हाईवे पर किशोर की मौत हो गई। रामचंद्र ने बताया कि उसके तीन बेटों में शिवकुमार दूसरे नंबर का था। बड़ा बेटा रजकुमार और छोटा बेटा शिप्पू हैं।