फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के गेहूं कटाई के लिए न जाने पर दी जान

Mon, 25 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
पति के गेहूं कतरने न जाने पर रविवार सुबह जेहरा (35) ने आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हथगाम क्षेत्र के इदरीशपुर निवासी इमरान की बेटी जेहरा की शादी 15 साल पहले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी नईम से हुई थी। जेहरा के पिता इमरान व मां सलीमुन ने बताया कि दामाद नईम की मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण होता था।

इन दिनों गेहूं कटाई करने पर साल भर खाने के लिए गेहूं का इंतजाम हो जाता है। इसी वजह से बेटी और दामाद में एक पखवारे से झगड़ा चल रहा था। बेटी रोज कटाई करने के लिए जाने को कहती थी लेकिन दामाद काम पर नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार तड़के जेहरा ने नईम को काम पर जाने के लिए जगाया, पर नईम के न उठने पर दोनों में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर जेहरा ने आग लगाकर जान दे दी। इमरान ने कहा कि वह दामाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं लेकिन यह जरूर चाहते हैं कि दामाद अपने चारों बच्चों की परवरिश अच्छे तरीके से करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें