फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती को जा रहे युवकों ने यात्रियों को पीटा

Tue, 02 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती को मुरी ट्रेन की जनरल बोगी से जा रहे अभ्यर्थियों ने सीट न मिलने पर दो यात्रियों को बेरहमी से पीटा। जीआरपी ने घायलों का सदर अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन


हरियाणा प्रांत के सारन थाने के वरबिटिया का मूल निवासी यात्री हरी शर्मा  मुकदमे की पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। पैरवी के बाद सोमवार को इलाहाबाद से मुरी एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे।

जंक्शन से ही सेना भर्ती के लिए मैनपुरी जा रहे अभ्यर्थी भी इसी बोगी में चढ़ गए। ट्रेन जैसे ही सिराथू के पास पहुंची, तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और एक-एक यात्री को सीट से उठाने लगे।
विज्ञापन


सीट छोड़ने का विरोध हरी शर्मा समेत दो यात्रियों  ने किया तो उन दोनों की अभ्यर्थियों ने धुनाई कर दी। घायल यात्रियों ने कंट्रोल रूम इलाहाबाद को सूचना दी।

जैसे ही फतेहपुर आदर्श स्टेशन पर शाम को गाड़ी रुकी तभी जीआरपी व आरपीएफ ने संबंधित  बोगी को घेर लिया। पुलिस को देख कर उपद्रवी दूसरी बोगी में जा घुसे और पुलिस खोज नहीं पाई।

कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष रवि गौतम ने बताया कि घायल यात्री आरोपियों को पहचान नहीं सका। इसलिए वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें