फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ठेकेदार सहित दो की मौत

Tue, 02 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलुआगांजा रोड पर रविवार रात बाइक की टक्कर से एक ठेकेदार घायल हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 इस घटना में बाइक सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर मंडी में हुए हादसे में घायल बिजली मिस्त्री ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पदमपुरी निवासी ठेकेदार प्रकाश सिंह पडियार रविवार रात लामाचौड़ रोड पर काम करा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठेकेदार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ठेकेदार और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल ठेकेदार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान ठेकेदार की मौत हो गई। मुखानी पुलिस ने ठेकेदार के परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। बाइक सवार जसपुर निवासी रजत पंत और उसके साथी धनपाल को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 रजत की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। रविवार रात मंडी क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार तारा सिंह मेहता घायल हो गया था।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों से पूछने पर पता चला कि  बाइक सवार तारा सिंह देवलचौड़ खाम में रहकर बिजली का काम करता था। वह मूलरूप से हाईडिल कालोनी भीमताल का रहने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें