फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने ढाया कहर, खेत व मवेशी जले

Sat, 31 Mar 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
किशनपुर में धू-धू कर जलता आशियाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को आग ने फिर किसानों पर कहर ढाया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के जमरौली गांव निवासी रामनारायण के खलिहान आग लग गई। आग में गेहूं, चना, लाही की चार बीघा फसल का अनाज जलकर नष्ट हो गया। आग की चिंगारी से पड़ोसी सुल्तान की दो बकरियां भी जल गईं। तीसरे घर राममिलन का छप्पर, खाद, खाने पीने का सामान, रजाई, गद्दे, कपड़े जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने नलकूप से आग बुझाई जा सकी। तीन घंटे तक दमकल नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इधर, थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार रसूलाबाद गांव में भिक्खू पासवान की दस बीघा कटी चने की फसल खलिहान में थी। आग लगने से फसल जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह घर खाना खाने चले गए थे। तभी किसी ने आग लगाई है। वहीं थाने के सुकुई गांव में दिनेश लोधी, ओम प्रकाश, दीपक लोधी के घरों में आग लगने से हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई।

पीड़ितों ने बताया कि वह खेत परिवार संग काम पर गए थे। घर में ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी। खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव में दस बीघा गेहूं की फसल रात को आग लगने से बर्बाद हो गई। चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी शंभू सिंह गौतम के खेत में सफेदा पेड़ की फसल में आग लग गई। आग हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी है। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें