फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीर गुलाबन के जंगल में लगी आग, काबू पाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लोअर मीर गुलाबन के जंगल आग की चपेट में आ गया है। शाम चार बजे से पूरे जंगल में आग फैल चुकी है और वन विभाग की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है, लेकिन घंटों प्रयास करने के बाद भी इसमें कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दौरान अक्सर जंगलों में आग लगने के मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार पहला मामला मार्च में ही सामने आ गया है। पंचैरी के लोअर मीर गुलाबन के जंगल में शाम करीब चार बजे अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है और कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा है। रात तक कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे, लेकिन इसमें किसी प्रकार भी कामयाबी नहीं मिली थी। रात तक आधे से ज्यादा जंगल में आग लग चुकी है और आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें