फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने साथियों संग घोंटा था गला

Sun, 29 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आरोपी मंगेतर व साथी विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र कीसंतोषिया(20) को उसके ही मंगेतर ने दो साथियों के साथ गला घोंटकर मार डाला था। कत्ल के बाद शव फेंक कर सभी फरार हो गए थे। मंगेतर को शक था कि उसकी होने वाली पत्नी इश्क में बेवफाई कर रही है। पुलिस ने मंगेतर व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हुसैनगंज एसओ शिवमंगल सिंह ने शुक्रवार की रात छिटनापुर गांव निवासी अमित कुमार रैदास उर्फ आशीष व असनी रोड पानी की टंकी निवासी विजय कोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित ने बताया कि उसका हुसैनगंज के महेशपुर में रहने वाली संतोषिया से दो साल से प्रेम प्रसंग था।

घरवालों को इसका पता लग गया था। 22 मार्च को घरवालों ने गोद भराई और वरीक्षा की थी। सात जुलाई को शादी होनी थी। इधर कुछ दिनों से संतोषिया के बारे में लोगों से चरित्र को लेकर तमाम बातें सुनने को मिल रही थी। इसी बात को लेकर उसकी संतोषिया से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


उसने शादी से मना किया तो संतोषिया ने दहेज के चलते शादी से मना करने पर फंसाने की धमकी दी थी। उसने सारी बात अपने मित्र असनी रोड पानी की टंकी मुहल्ले निवासी संजय को बताई थी। संजय ने संतोषिया को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 24 मई को संतोषिया शादी अनुदान के काम से शहर आई थी और पक्का तालाब में मामा के घर पर रुकी थी।

आरोपी अमित की संतोषिया से मोबाइल पर लगातार बातचीत हो रही थी। उसने योजना के तहत संतोषिया को सात मील बुलाया। पहले वह अपनी बाइक से इधर-उधर घुमाता रहा। उधर, संजय अपने गांव के विजय को लेकर चौराहे पर बाइक से पहुंचा। वहीं दोनों ने शराब पी।

अमित बहाने से रात करीब नौ बजे सातमील के पास जंगल में संतोषिया को ले गया। वहां पर संबंध बनाए। तभी उसका दोस्त संजय आ गया। उसने क्लच वायर से संतोषिया का गला घोंटा, लेकिन क्लच वायर छोटा पड़ गया। तभी संजय ने गमछे से संतोषिया का गला घोंट दिया। पुलिस ने घटना में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई है।

बता दें सात मील के जंगल में 25 मई को युवती की लाश मिली थी। दाहिने हाथ में नाम गुदा होने की वजह से पहचान हुई थी। उसके भाई मनोज ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। एसपी ने हत्याकांड के खुलासे में एसओ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें