फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में मिला किसान का शव

Tue, 29 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
खेत में पानी लगाने गए एक किसान का शव रविवार की रात नाली में मिला। ट्यूबवेल मालिक ने खेत पानी से लबालब होने के बावजूद किसान के न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के लिए ट्यूबवेल में मौजूद लोग आगे बढ़े तो देखा नाली के पास टार्च जल रही थी। किसान पानी से भरी नाली में पेट के बल पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी चंदन सिंह का विवाहित बड़ा बेटा लवकुश (32) रविवार की रात नौ बजे खेत में पानी लगाने गया था। कल्लू के ट्यूबवेल से पानी लगाया जा रहा था। एक खेत भरने में बमुश्किल चार घंटा लगता है। यह समय पूरा होने और चंदन का खेत पानी से भरने के बावजूद जब लवकुश पानी बंद कराने नहीं आया तो ट्यूबवेल मालिक ने रात एक बजे लेबरों को उसके खेत की ओर भेजा। एक लेबर को चंदन के खेत की पटरी पर टार्च जलती मिली।

पास पहुुंचने पर लवकुश नाली पर गिरा मिला। उसने शोर मचाया। किसान के नाली में पड़े होने की खबर पर परिजन भी दौड़े चले आए। नाली से बाहर निकाले गए लवकुश का दम टूट चुका था। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई आशीष कुमार ने बताया कि किसान का पेट पानी से फूल गया था।
विज्ञापन


नाक और आंख से भी पानी आ रहा था। ऐसे में उसके डूब कर मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एसओ दीपक पांडेय ने बताया कि मृतक के छोटे भाई लव की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें पानी के अंदर काफी देर पड़े रहने से दम निकलने की बात सामने आई है। अब छानबीन की जा रही है कि नाली के पानी में गिरने के बाद भी लवकुश क्यों नहीं उठ सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें