फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर में हुई तैनाती, बिंदकी कोतवाल लाइन हाजिर

Sat, 15 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर।
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने किशनपुर थाने में नया थानेदार नियुक्त कर दिया। बिंदकी कोतवाली को लाइन हाजिर करते हुए वहां पीआरओ को चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही 38 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों की नई तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

किशनपुर एसओ अरविंद सिंह गौर के लाइन हाजिर हो जाने पर उनकी जगह अमौली चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह को थानेदारी दी गई है। थरियांव एसएचओ शैलेंद्र कुमार सिंह को बिंदकी कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। बिंदकी कोतवाल रहे आर के सिंह को लाइन में भेज दिया गया। पीआरओ विपिन कुमार सिंह को थरियांव थाने का चार्ज मिला है। एसपीओ कार्यालय में तैनात व पुलिस लाइन से 11 हेड कांस्टेबल को थानोें में तैनाती मिली है। 27 सिपाहियों की भी नए सिरे से तैनाती की गई है। इसमें स्वॉट टीम से दो पुलिस कर्मी हटाकर कोतवाली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें