फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर चेन लूट ले गए बाइकसवार

Wed, 17 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर।  शहर के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार सुबह घर के दरवाजे पर एक महिला से लूट हुई। बाइकर्स उनका गला दबाकर चेन लूट ले गए। इस वारदात से इलाके में दहशत है। लुटेरे बिना नंबर की काली पल्सर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

 मोहल्ला निवासी जगरानी वर्मा के पति स्व. रामखेलावन बिजली विभाग के लिपिक थे। जगरानी ने बताया कि वह पथरक टा चौराहे से दूध का पैकेट लेकर घर लौटी थी। घर के सभी लोगों के सोने की वजह से चैनल गेट पर ताला लगाकर गई थी। ताला खोलते वक्त ही बाइक सवार बदमाश पहुंचा। पीछे से गला दबाकर चेन लूट ले गया। दहशत में कुछ मिनट के लिए वह चीख भी नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि चेन लूटने वाले बदमाश का साथी बिना नंबर की काले रंग की पल्सर स्टार्ट कर खड़ा था। घटना के बाद उसमें बैठकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग भी मौजूद थे। वह लोग कुछ नहीं कर सके। तुरंत यूपी 100 पर सूचना दी गई। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश हुई लेकिन सुराग नहीं मिला। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें