शहर के एक मोहल्ले में चार माह से छात्रा और उसके
परिवार को शोहदा तंग कर रहा है। विरोध करने पर शोहदे ने रविवार को छात्रा
की मां के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में
दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। शोहदे को पुलिस
गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके ही है।
घटना कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय के छात्रा के साथ हुई है। छात्रा
के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी संग पड़ोसी पवन
विश्वकर्मा छेडख़ानी करता है।
वह रविवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ घर
के बाहर खड़ा होकर बेटी के बारे में गलत बात कर रहा था। यह सुनकर पत्नी ने
बाहर आकर आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर पवन ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी।
घर के लोग बाहर आए तो आरोपी फरार हो गया। तभी पुलिस कंट्रोल रूम के 100
नंबर पर घटना की सूचना दी। बता दें कि शोहदे से परेशान होकर परिजनों ने
छात्रा को स्कूल भेजना बंद कर दिया था।
कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि
तहरीर पर चौकी इंचार्ज मुराइन टोला को जांच के आदेश दिए है। चौकी इंचार्ज
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश की गई लेकिन वह फरार हो गया है।
उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया
जाएगा।