फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने भाई की हत्या, शव फूंका

Mon, 19 Mar 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
फैला खून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव में रविवार रात खून के रिश्तों को तार-तार कर दो भाइयों ने मां के सामने मंझले भाई की पहले हत्या कर दी, फिर बोरे में शव रखकर घसीटते हुए खेत तक ले गए। खेत में कंडों में रखकर शव को फूंक दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कंडों की राख से युवक का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने युवक के चाचा की तहरीर पर दोनों भाइयों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को दोपहर बाद एसपी व सीओ सिटी पहुंचे और पूछताछ की। हत्या के पीछे शराब के लिए रुपये मांगना, मां से गालीगलौज को वजह बताया जा रहा है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


इनायतपुर गांव में राजाराम कोरी का परिवार रहता है। राजाराम की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी सूरजमुखी, तीन अविवाहित बेटे दारा, भोला उर्फ चमेली (27) व लवकुश थे। मां के नाम पट्टे की कुछ जमीन है। पुलिस ने बताया कि तीनों शराब पीते थे, पर भोला को इसकी ज्यादा लत थी। वह काम पर भी नहीं जाता था। रविवार को पड़ोसी अरविंद के बेटे लालू का तिलक समारोह था। रात आठ बजे से डीजे बज रहा था। अरविंद के मुताबिक वह लोग अपने आयोजन में व्यस्त थे। ग्रामीणों की मानें तो भोला को शाम सात बजे आखिरी बार देखा गया था। तब वह गांजे के नशे में था। तीनों भाई घर में ही थे। हत्या रात आठ बजे से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना रविवार रात पौने बारह बजे कानपुर में रहने वाले भोला के चाचा श्रीराम ने दी। सूचना पर मलवां एसओ अनूप सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घर के ही एक हिस्से में बर्तन मांजने की जगह व करीब ही बकरी बांधने की जगह के बीच खून से सनी ईंट और फैला खून दिखा। माना गया कि हत्या यहीं पर की गई। पुलिस की पूछताछ में आया कि हत्या डीजे की तेज आवाज के बीच हुई, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। डीजे बंद होने के बाद एक बोरे में शव को रखकर खींचते हुए दारा को आगे व पीछे-पीछे लवकुश व उसकी मां को जाते देखा गया। करीब आधा किमी दूर एक खेत में रखे सूखे कंडे का ढेर लगा था। वहीं ले जाकर शव कंडे के बीच रखकर जला दिया गया। आग की लपटें देखकर गांव के कई लोग आग लगना समझकर दौड़े, पर वहां का हाल देख किसी ने श्रीराम को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एसपी श्रीपर्णा गांगुली व सीओ सिटी केडी मिश्र भी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। फोरेंसिक टीम छानबीन को नहीं पहुंची। एसओ ने बताया कि घटना स्थल से ही हत्या का कारण और हत्यारों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। ऐसे में फोरेंसिक टीम की कोई जरूरत नहीं है। डीएनए टेस्ट के लिए लिखा गया है, जिससे अधजले शव की शिनाख्त की पुष्टि हो सके। चाचा की तहरीर पर मां और बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों अभी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि भोला नशे के लिए मां से रुपये मांग रहा था। न देने पर गलीगलौज करने लगा। दोनों भाइयों ने विरोध किया, बात बढ़ी और हत्या हो गई। इसके बाद सुराग मिटाने को शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें