फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पास 379 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक युवक से 379 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 22 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

थाना हमीरपुर के मुख्य आरक्षी अशोक कुमार रविवार रात करीब 9:45 बजे थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ पक्का भरो, मटाहणी, अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के पास गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान पक्का भरो, मटाहणी की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था जो पुलिस को देखकर पीछे की तरफ भागने लगा। जिसे कर्मचारियों की सहायता से काबू किया गया। युवक की पहचान शशांक नेगी पुत्र प्रीतदर्शन नेगी निवासी फ्लैट नंबर 406 समदड़िया कांप्लेक्स जबलपुर के रूप में हुई है। कर्मचारियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 379 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी शशांक नेगी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि आरोपी को 22 मार्च तक का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें