फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां- बेटे व बीडीसी सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे-2 पर नयी मंडी पेट्रोल पंप के पास उल्टी तरङ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे मां-बेटे और बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किस तरह शांत कर तीनों शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी बच्चीलाल का बेटा कमलेश पासवान (25) अपनी मां केशरी देवी (55) का इलाज कराने बाइक से सांतो नरैनी गया था। बीडीसी सदस्य मुन्नूलाल प्रजापति (45) भी साथ थे ।

नवीन मंडी के पास गलत दिशा से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने तीनों बाइक सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। केशरी देवी की मौके पर  ही मौत हो गई। वहीं उसके बेटे कमलेश और मुन्नूलाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यहां बीडीसी सदस्य मुन्नूलाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि  कमलेश ने कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ा। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया घटनास्थल के आसपास कहीं हेलमेट नहीं मिला।

चालक व ट्रक का पता लगाया जा रहा है। उधर मंगलार को औंग थाना क्षेत्र में चौडगरा पुल के पास तेजरफ्तार बाइक सवार ने हाइवे पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पीएचसी में मौत हो गई।

मृतक राजन शुक्ला (27) थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी मुंडरू का इकलौता बेटा था। वह घरेलू सामान लेने चौडगरा गया था। हादसे में थाना बारासगवर का बक्सर निवासी बाइक सवार मुकेश पाल भी बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़ा। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। राजन शुक्ला की पत्नी ज्योति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें