फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Tue, 21 Feb 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर साइकिल सवार सुरेंद्र विश्वकर्मा (45) को रविवार दोपहर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते वक्त मौत हो गई। बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र  मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव निवासी बैजनाथ के बेटे थे। शहर में हार्डवेयर की दुकान पर काम करते थे। सुबह दुकान जा रहे थे कि हाईवे के चितौरा के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सुरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी

। बाइक सवार विक्रम निवासी कोराईं थाना मलवां भी घायल हो गया। हेलमेट नहीं पहने था। लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। सुरेंद्र की रेफर होने पर कानपुर ले जाते समय नउवाबाग के पास सांसें थम गईं। उसके दो बेटे शैलेंद्र और सुशील हैं। पत्नी गुड़िया देवी घटना की खबर से बदहवास हो गई हैं। विक्रम भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें