फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के घर लाखों की चोरी

Sun, 24 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश राठौर के घर से चोरों ने शुक्रवार रात लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार शाम शादी समारोह में शामिल होकर जब वह घर आईं तब चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन के बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस एलआईसी बिल्डिंग के पास आंगनबाड़ी कार्यकत्री का घर है। उनके पति प्रकाश वीर सिंह की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। शुक्रवार को वह मायके जोनिहा गांव भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शनिवार की शाम घर लौटकर आईं तो गेट का ताला टूटा देखा।

अंदर पहुंची तो कमरों में लगे ताले और अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोने की जंजीर, अंगूठी, टफ्स व 45 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने घर में पड़ोसी को सोने के लिए बोल गई थी लेकिन पड़ोसी सोने घर पर नहीं आया। जिससे चोरी हो गई। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें