फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी झोपड़ियां हुईं राख, वृद्धा की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जली झोपड़‌ियां
विज्ञापन
नगसर क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव की दलित बस्ती में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच परिवारों की 12 रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में झुलसने से जिरानी देवी (60) की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन



नगसर नेवाजूराय की दलित बस्ती में सुबह करीब आठ बजे अचानक जिरानी देवी की झोपड़ी में आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। जिरानी का दामाद बच्चों के साथ ससुराल में रहकर सास जिरानी की देखरेख करता है। झोपड़ी में आग लगने के बाद झोपड़ी में सो रही जिरानी देवी (60) गंभीर रूप से झुलस गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जिरानी देवी की 5 पुत्रियां ही हैं ।


घ।टना के समय घर में पौत्री शिल्फा कुमारी ने बताया कि आग कैसे लगी, यह पता नहीं चला। आग से घिरकर उसकी नानी जिरानी देवी की झुलसने से मौत हो गई। उनको बचाया नहीं जा सका। ग्रामीण आग बुझा ही रहे थे कि तिलेसर राम की तीन, गोपाल राम की तीन  झोपड़ियां जल गईं और एक भैंस, एक गाय तथा पड़िया की मौत हो गई।
विज्ञापन



इसके अलावा रमाशंकर की तीन झोपड़ियां जल गईं और एक भैंस दो बकरी, मोहन राम की तीन झोपड़ी, कृष्णा राम की दो झोपड़ियां जल गईं। कृष्णा की तीन बकरियां झुलस गईं और अनाज आदि सामान राख हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जमानिया धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी गल्ले की दूकान से तत्काल 50-50 किलो राशन मुहैया कराया जाएगा। आर्थिक मदद भी 12 घंटे के अंदर उपलब्ध कराई जाएगी।


पुलिस के मुताबिक वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सपा नेता मन्नू सिंह ने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने पीड़ितों को शासन से सहायता दिलाने और मृतक परिजनों को चार लाख रुपये दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें