बिंदकी। बाइक की डिग्गी में रखे एक लाख दस हजार रुपये टप्पेबाजों ने गुरुवार दोपहर पार कर दिया। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
दूध डेयरी संचालक रवि कुमार कोतवाली के कमरापुर गांव में रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने ललौली रोड के पास पंजाब नेशनल बैंक से किसानों व पशुपालकों को देने के लिए एक लाख दस हजार रुपये निकाले। रुपये को अपनी
बाइक की डिग्गी में रखे और बाजार करने चले गए। टप्पेबाजों ने डिग्गी में रखे रुपए पार कर दिए। जब वह बाजार कर वापस आया तो देखा की डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रुपये नहीं थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।
डिग्गी से उड़ा ले गए 1.10 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो