फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल से चोरी कार रैत में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल से चोरी हुई कार रैत में मिली
विज्ञापन

जमानाबाद निवासी युवक गाड़ी समेत दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में स्थित कटोच ऑटो रिपेयर की दुकान के सामने गैरेज में से चोरी हुई बिना नंबर की नई आल्टो 800 कार वीरवार को रैत से पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि साहिल डोगरा (22) निवासी जमानाबाद को रैत से गाड़ी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

साहिल डोगरा एक ऑटो गैरेज में डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता था। वह दिवाली पर यहां से चला गया था। साहिल वर्तमान में नगरोटा में एक दुकान में डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य कर रहा है। आरोपी ने बताया कि उसने गाड़ी की चाबी राजन कटोच की दुकान से चुरा ली थी। 16 नवंबर की रात को वह कार चोरी करके ले गया। जानकारी के अनुसार राजन कटोच पुत्र रविंद्र कुमार कटोच निवासी टिकरी डाकघर थुरल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उन्होंने एक महीना पहले नई आल्टो 800 कार खरीदी। इसकी रजिस्ट्रेशन उनके पिता रविंदर कुमार कटोच के नाम पर है। राजन ने अपने बयान में बताया कि वह थुरल के अपर बाजार में ऑटो रिपेयर की दुकान करता है। 16 नवंबर देर शाम उन्होंने अपनी गाड़ी दुकान के सामने रवि कुमार की गैराज में खड़ी की और अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। शनिवार सुबह जब वह दुकान में आया तो देखा कि गैरेज में कार नहीं है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी थुरल में कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें