फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नशीला पदार्थ सुंघा ट्रक ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश ले गए ट्रक
विज्ञापन


औंग। फैक्ट्री में सरिया लोड करने पहुंचे चालक को बेहोश कर चोर मंगलवार की रात ट्रक चोरी कर ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। ट्रक मालिक ने चालक पर संदेह जताया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

चालक राकेश कुमार निवासी लाखमखेड़ा, कोतवाली घाटमपुर, कानपुर का रहने वाला है। चालक मंगलवार की रात उन्नाव से औंग स्थित फैक्ट्री में सरिया लादने पहुंचा था। उसने रात करीब नौ बजे फैक्ट्री में लोडिंग के लिए इंट्री कराई।
विज्ञापन


ट्रक का नंबर बुधवार भोर तक आने की सूचना पर चालक बाहर आ गया। चालक ने बताया कि वह ट्रक के अंदर सोया था। उसकी नींद भोर करीब चार बजे खुली। खुद को उसने सड़क के किनारे पड़ा पाया। उसने मालिक राजकुमार सिंह निवासी शेरपुर रनियां, थाना गजनेर, कानपुर देहात को आपबीती बताई। चालक का कहना है कि उसे चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसे ट्रक से नीचे उतारकर चोर ट्रक ले गए।
विज्ञापन


ट्रक मालिक और चालक औंग थाने पहुंचे। राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि चालक ने ही ट्रक को गायब किया है। इंट्री के बाद चालक को ट्रक फैक्ट्री के अंदर खड़ा करना चाहिए था। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि ट्रक करीब 15 साल पुराना है। उसकी बाजार में कीमत अधिक नहीं होगी। मामला संदिग्ध लग रहा है।

- शराब के नशे में ट्रक में सोया था चालक, उन्नाव से सरिया लोड करने आया था फैक्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें