फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी की जांच में दोषी निकले कॉलेज के डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी की जांच में दोषी मिले कॉलेज के डायरेक्टर
विज्ञापन


संडीला। डीआईओएस, एसडीएम के अलावा डायट की तीन सदस्यीय कमेटी की जांच में दिव्यानंद विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर पर लगे आरोप सही मिले हैं। एसडीएम ने बताया कि कॉलेज में हुए मामले की जांच रिपोर्ट वह जल्द ही डीएम को सौंप देंगे। आगे की कार्रवाई डीएम को करनी है।

दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में 21 जून को डायरेक्टर आशीष मिश्रा पर योग शिविर में बीटीसी की छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में छात्राओं ने उनके खिलाफ संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डायरेक्टर जेल में हैं। छात्र-छात्राओं ने डीएम से भी छेड़छाड़ व कॉलेज में अवैध वसूली की शिकायत की थी।
विज्ञापन


डीएम ने इस मामले में डीआईओएस, एसडीएम के अलावा डायट की तीन सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। मंगलवार को डीआईओएस, एसडीएम व डायट की टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले की जांच की। छात्र-छात्राओं व कई शिक्षकों के बयान दर्ज किए। डीआईओएस कमलाकर पांडे ने बताया कि वह जांच करने गए थे। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिखित बयान दर्ज किए हैं। कॉलेज में शराब पीकर आने और छेड़छाड़ व अवैध वसूली की शिकायत सही मिली है। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। आगे की कार्रवाई डीएम को करनी है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्र्रेट को दिया ज्ञापन
हरदोई। शिक्षक आशुतोष मिश्रा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर दिव्यानंद डिग्री कॉलेज में हुई घटना को सोची समझी साजिश बताया है। उन्होंने जांच कमेटी की बजाए जिलाधिकारी से खुद जांच करने की मांग की है।

- डीआईओएस, एसडीएम के अलावा डायट की तीन सदस्यीय कमेटी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के दर्ज किए बयान
- कमेटी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें