खखरेरू(खागा)। दरियामऊ बाजार में सब्जी लेने आए एक युवक का धक्का लगने से बाइक गिरने पर दो युवक उस पर टूट पड़े। पास के एक घर में घुसकर युवक ने जान बचाई। बाद में पीड़ित युवक ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरसंडी गांव निवासी राम आसरे सिंह का बेटा दिलीप शुक्रवार को सब्जी लेने के लिए दरियामऊ बाजार गया था। दिलीप ने बताया कि वह सब्जी लेकर लौट रहा था तभी अनजाने में धक्का लगने से वहां खड़ी एक बाइक गिर गई। यह देख उसके करीब गाली देते हुए दो युवक आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए वह
सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा और छिप गया। स्थानीय लोगों ने हमलावर युवकों को रोककर मामला शांत कराया। थानेदार धीरेेंद्र यादव ने बताया कि दिलीप की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाइक गिरने पर युवक को पीटा
-पीड़ित ने घर में घुसकर बचाई जान, शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो