थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पश्चिमी बाईपास के पास ट्रक ने बाइक सवार दो किसानों को रौंद दिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव एंबुलेंस से जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाए है।
थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर के रहने वाले अमृतलाल (50) और उसके पड़ोसी गुलाब सिंह (48) खेती किसानी का काम करते थे। दोनों किसान सोमवार की सुबह बाइक से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निमंत्रण में गए थे। निमंत्रण कर दोनों किसान वापस गांव आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही थरियांव के पश्चिमी बाईपास पर
पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इसी दौरान कुछ लोग थरियांव जाने के लिए मुड़े , तो बाइक सवारों को सड़क पर पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों की
आने जाने वालों से शिनाख्त कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को मर्च्युरी के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। शव अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाए गए हैं। समीप से हेलमेट पड़ा मिला है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो किसानों की मौत
- निमंत्रण से घर लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो