फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र की जमीन विवाद में नौ घंटे रखा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में नौ घंटे रखा रहा शव
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में किया गया शव दफन
अमर उजाला ब्यूरो
खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में कब्रिस्तान की जमीन के विवाद के चलते रविवार को विधवा का शव करीब नौ घंटे दफनाने के इंतजार में रखा रहा। राजस्व टीम और पुलिस जमीन की पैमाइश की। इसके बाद शव दफ नाया गया। विवाद को लेकर एक समुदाय में नाराजगी रही।
विज्ञापन

गांव के स्व. शमशेर की पत्नी उम्मती बेगम की शनिवार रात बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे कब्र खोदने के लिए कब्रिस्तान की जमीन पर गए तो गांव के ही बृजलाल सोनकर ने अपनी जमीन बताते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों मे वाद विवाद हुआ। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर गया। राजस्व निरीक्षक सहदेव गुप्ता के साथ दो लेखपाल मौके पर गए। कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश किया। पैमाइश कर कब्र खोदने के निर्देश दिए। जहां पर पहले कब्र खोदी जा रही थी वह कब्रिस्तान की ही जमीन निकली। कोतवाल एके राय ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराकर दोनों पक्षों में सुलह कराया गया, और शव को दफ नाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें