फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को तमंचा सटाकर नकदी, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर । बाइक सवार प्राइवेट बस चालक को बुधवार रात बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। घटना की सूचना पर 100 डायल के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चालक को थाने लेकर आए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

औंग थाना के देवमई गांव निवासी रामशंकर सीएनजी प्राइवेट बस के चालक हैं। वह चौडगरा के पास रात को बस कंपनी में खड़ी कर बाइक से गांव जा रहे थे। औंग शकूरा मार्ग पर करचलपुर के पास पहुंचे थे। रामशंकर ने बताया कि तभी रोड पर बाइक के साथ खड़े दो लोगों ने उसे रोका। बाइक से थोड़ा पेट्रोल मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल देने की कोशिश करने के लिए झुका। तभी उसे पीछे से एक ने तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी देकर दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाइक सवार बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। उसने 100 नंबर में सूचना दी। कार्यवाहक एसओ उमाकांत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तमंचा सटाकर चालक को लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें