फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कार सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। कार सवार युवकों की हालत चिंताजनक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगर के खजुहा रोड स्थित उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार अस्पताल रोड बिंदकी निवासी बचानी का बेटा अर्पित मिश्रा(23), तहसील रोड निवासी कैलाश का बेटा कुलदीप(21) गंभीर घायल हो गए। दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दोनों की हालत चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में थाना कल्याणपुर क्षेत्र के बिंदकी रोड मार्ग में अलीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार भिखनीपुर चांदपुर निवासी भूपेंद्र सिंह घायल हो गए। यह हेलमेट लगाए थे। ब्यूरो
कार पलटने से दो की हालत गंभीर
- अलीपुर मोड़ पर एक युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो

जेठ-जेठानी ने महिला को पीटा
बिंदकी। नगर के मोहल्ला मीरखपुर में घरेलू विवाद के चलते बुद्धराज की पत्नी रानी देवी को उसके जेठ चंद्रिका प्रसाद तथा जेठानी मालती देवी ने पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और उन्होंने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें