अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव के एक घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर पुलिस के जवानों ने दमकल की मदद से आग बुझाई।
चक्की गांव निवासी राम सजीवन पासवान खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। शनिवार को पत्नी रेखा देवी मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने गई थी। बेटी गुड़िया बकरी चराने गई थी। घटना के समय घर में ताला बंद था। ग्रामीणों ने घर लपटे उठती देखकर फायर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायल पुलिस के जवानों ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित रेखा के अनुसार भूसा और भूसे में रखा गेहूं, बच्चों की किताबें व कुछ कपड़े जलकर नष्ट हो गए हैं।
फोटो-42-आग बुझाते ग्रामीण
आग लगने से घरेलू सामान जलकर बर्बाद