फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने ससुराल में लगा ली फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औंग(फतेहपुर)। बेटे के बाइक खरीदने से नाराज किसान ने खुदकुशी कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।


औंग थाने के रसूलपुर गांव निवासी राम प्रसाद(52) की शादी थाने के रानीपुर गांव निवासी गुड्डी देवी से हुई थी। शादी के बाद राम प्रसाद को ससुराल में खेत व घर मिला था। इस वजह से वह ससुराल में ही रहने लगे थे। पांच बेटियां राधा, गुलोदा, लक्ष्मी, रीता, सारिका और दो बेटे गोविंद व मोतीलाल हैं। राधा और गुलोदा विवाहित हैं। राम प्रसाद का सोमवार की रात परिजनों से विवाद हुआ। इसके बाद रात में किसी वक्त उन्होंने फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि बेटा गोविंद बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। उसे बाइक खरीदने के लिए रुपये दे दिए थे। पति ने मना किया था। उसकी नई बाइक देखकर वह बेहद नाराज हुए थे। यह पता नहीं था कि वह फांसी लगा लेंगे। पति को बेटियों की शादी की चिंता रहती थी। इसी से वह बाइक खरीदने के लिए रोक रहे थे। परिजनों ने दोमनपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानेदार आरके पटेल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन


किसान ने ससुराल में लगा ली फांसी, मौत
मना करने के बाद भी बेटे ने खरीद ली थी बाइक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें