फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर सब्जी कारोबारी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कर्ज से परेशान होकर सब्जी कारोबारी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका फांसी के फंदे से पेड़ पर शव लटकता मिला। घटना देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के नहरखोर गांव निवासी गंगा प्रसाद का बेटा फक्कड़ी उर्फ छबीले कस्बे में सब्जी की दुकान लगाता था। दुकान चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। वह कस्बे के लोगों से घर जाने की बात कहकर निकला था। उसका ग्रामीणों ने पैना गांव के किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। घटना से पत्नी रामसखी का हाल बेहाल हो गया। उसकी एक बेटी कामिनी (6) और कोमल (3) हैं। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फांसी लगाकर सब्जी कारोबारी ने दी जान
- कर्ज से परेशान रहता था कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो

.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें