फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसक्रीम फैक्ट्री संचालक पर हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर के राधानगर इलाके में आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले रामलखन मौर्या (35) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में हो गई थी। इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी रामलखन मौर्या आइसक्रीम ठेला चलाते थे। यह सोमवार की रात आइसक्रीम फैक्ट्री में हिसाब करने गए थे। फैक्ट्री में ही संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से इनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर हिसाब को लेकर विवाद होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने मामले की शिकायत मंगलवार को जिले में आए डिप्टी सीएम केशव मौर्या से की थी। डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि संचालक विजय साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

- डिप्टी सीएम के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें