फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो में बैठाकर राहगीर को लूटा

Thu, 06 Jul 2017 11:43 PM IST
बिसौली।
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
बुलेरो में लिफ्ट देकर बदमाशों ने एक राहगीर को लूट लिया। वहीं, नगर में चोरों ने एक घर मे घुसकर तीन मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर निवासी संजीव बुधवार को सुबह चार बजे बस से बिसौली उतरा। वह अपने गांव जाने के लिए नगर के इस्लामनगर चौराहे से बदायूं जा रही एक बुलेरो में बैठ गया। रास्ते में बुलेरो में सवार चार बदमाशों ने संजीव से 15 हजार रुपये छीन लिए और सामान नीचे फेंक दिया। संजीव ने थाने में तहरीर दी है। इधर नगर के इस्लामनगर चौराहे पर रामतीरथ के मकान में बुधवार की रात चोर सीढ़ियों के रास्ते घुस गए। चोरों ने तीन मोबाइल और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस घटना को लेकर तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट फिलहाल दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें