प्रेमिका के धोखा देने पर छात्र ने खाया जहर
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी सोहन लाल (22) ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी युवकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोहन ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। प्रेमिका ने उससे मंगलवार को दूर हो जाने की बात कही। उसने मर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वह शहर आया। एक दुकान से सल्फास की गोलियां खरीदीं। इन्हें लेकर गांव पहुंचा। जंगल में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। साथी हालत बिगड़ती देखकर जिला अस्पताल लेकर आए।
सोहन के पास एक डायरी मिली है। इसमें उसने एक साल की प्रेम कहानी को लिख रखा है। वहीं मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी गांव निवासी आरिफ अली ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इसी तरह हथगाम थाने के मंगरेमऊ निवासी शिवलाल के बेटे रोहित ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
- दो युवकों ने और किया जान देने का प्रयास