अल्लीपुर। पांच साल पहले पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर देने का आरोपी बेटा मंगलवार रात ट्रक से कुचल गया। कानपुर ले जाते वक्त मौत हो गई।
मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी दिवंगत रामनरेश का बेटा शिवशंकर उर्फ बबलू (35) मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर में बैठा था। अचानक घर से बाहर निकला और कहा कि अभी खेत से आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद परिवार को अल्लीपुर हाईवे पार करते वक्त ट्रक की टक्कर लगने की सूचना मिली। परिजन दौड़कर
पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घटना से पत्नी विनीता देवी रो-रो कर बेहाल दिखी। उसके दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि बबलू ने करीब पांच साल पहले अपने ही पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव
को लेकर प्रधान के पास पहुंचा था। प्रधान ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़ाया था। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण कोर्ट से राहत मिल गई थी। जमानत पर छोड़ दिया गया था। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिता का हत्यारोपी ट्रक से कुचला, मौत
- खाना खाकर था निकला, हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो