फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता की पत्नी पर चाकू से हमला, लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दिखाई बहादुरी, दबोचा बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एक प्रवक्ता के घर में बहाने से घुसकर बदमाश ने उनकी पत्नी के जेवर व नकदी लूटने की कोशिश की। पर, चाकू से घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी। मुकाबला किया और बदमाश पड़ोसियों की मदद से दबोच लिया गया। कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


शहर के पृथ्वीपुरम वीआईपी रोड इलाका निवासी दिनेश कुमार सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज में प्रवक्ता हैं। वह सुबह कालेज पढ़ाने चले गए थे। उनकी पत्नी नीतू सैनी और बेटी कृतिका (4) घर में थी। बेटा दिव्यांशु (10) स्कूल गया था। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे नीतू दरवाजे के पास पानी भरने गई। तभी गेट के पास एक युवक पहुंचा। उसने खुद को प्रवक्ता का परिचित बताया। यह सुनकर नीतू सैनी ने पति के न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक गिलास पानी मांगा। पानी लेकर नीतू लौटी तो आरोपी ने गले में चाकू लगा दिया। जेवरात छीनने लगा। विरोध करने पर हाथ में चाकू मार दिया। नीतू ने हिम्मत नहीं छोड़ी। नीतू ने आरोपी का ध्यान बंटाकर चाकू पर हाथ से मार दिया। इसके बाद चीखते हुए बाहर की ओर भागी। पास ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे थे। सभी आ पहुंचे और आरोपी युवक को दबोच लिया गया। सौ नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी जयशंकर सैनी का बेटा शैलेंद्र उर्फ शैलेश सैनी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे दस हजार रुपये की जरूरत थी। वह प्रवक्ता को जानता था इस वजह से उसी का बहाना लेकर उनके घर लूट करने पहुंच गया। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास, धमकाने की एफआईआर दर्ज की गई है।
---------------------------------------------------
-प्रवक्ता की पत्नी पर चाकू से हमला, लूट की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें