अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में रिटायर फौजी के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर मंगलवार की रात घर से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने कई चक्कर काटे। पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज की है।
औगासी रोड उपकेंद्र के पास रिटायर्ड फौजी कुतबुदद्ीन का घर है। फौजी किसी काम से बाहर गए थे। घर में बेटा निजाम परिवार के साथ रात को घर के अंदर सोया था। उसकी बुधवार दोपहर परिवार वालों के साथ नींद खुली। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा देखा। उसने घटना की पुलिस को खबर दी।
निजाम ने बताया कि करीब दो तोले सोने के जेवरात, तीन किलो चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये रखा था। सारा माल चोर उड़ा ले गए हैं। यह भी बताया कि उन लोगों को चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे दोपहर तक होश में नहीं आ सके।
बताया कि वह दिन में कई चक्कर थाने गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रिटायर फौजी के घर से लाखों की चोरी
नशीला पदार्थ सुंघाकर उड़ा ले गए माल
पीड़ित के कई चक्कर काटने पर हुई रिपोर्ट