फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को आग लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर शुक्रवार की रात पति ने पत्नी को पीट दिया। इससे क्षुब्ध महिला ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी महिला को देख हड़कंप मच गया। किसी तरह आग बुझाकर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने और आग लगा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी गरीबेदास ने बताया कि शिवदेवी उसकी भतीजी थी। 2008 में उसकी शादी बकेवर थाने के नहरामऊ गांव निवासी शिवपूजन निषाद के साथ की थी। पहले शिवपूजन सूरत में नौकरी करता था। इधर कई साल से सूरत नहीं गया।
विज्ञापन


वह आसपास मजदूरी करता था। आए दिन नशे में भतीजी के साथ मारपीट करता था। कई बार भतीजी ने शिकायत भी की थी। आरोप लगाया कि दामाद ने इस बार भतीजी को पीटने के बाद आग लगाकर मार डाला है। उधर, पति शिवपूजन ने बताया कि उसने पत्नी को कुछ रुपये रखने के लिए दिए थे।

शराब पीने के लिए वह रुपये मांग रहा था। पत्नी के मना कर देने पर दो-चार थप्पड़ मारकर चला गया था। घर के बाहर आते ही पत्नी और बच्चों की चीख सुनाई देनी लगी। उसे बच्चों ने बताया कि मां ने के रोसिन उड़ेल कर आग लगा ली है। आग बुझाने के बाद पीएचसी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि इलाकाई लोगों से बातचीत के बाद आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

9- फाइल फोटो शिवदेवी।
10- दरवाजे पर लगी भीड़।

महिला ने खुद को आग लगा दी जान
शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने की थी मारपीट
मायके वालों ने आग लगाकर मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें