फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंट से डाककर्मी के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के खंभापुर में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से डाक कर्मी के बेटे की मौत हो गई। भिटौरा घाट में शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


खंभापुर मोहल्ला निवासी रामऔतार चौधरी उर्फ बिहारी का बेटा सुभाष (21) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। सुबह घर के आंगन में नहाने के बाद तार पर तौलिया फैला रहा था। छत के पास से निकले तार से कपड़ा छू जाने
विज्ञापन


से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गिरकर छटपटाने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई शुभम ने बताया कि सुभाष एयरफोर्स में नौकरी की तैयारी कर रहा था। दर्दनाक हादसे से मां कौशल्या देवी, बहनों नीतू, सोनी, मनी का रो-रो का हाल बेहाल हो गया। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
7- रोती बिलखती मां व परिजन। अमर उजाला
15- मृतक फाइल फोटो

करंट से डाककर्मी के बेटे की मौत
बीएससी का छात्र था, छत पर कपड़ा फैलाते समय तार छू जाने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें