फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने वृद्ध चरवाहे से दो हजार लूटे
विज्ञापन

कस्बा कुठौंद का मामला, तहरीर दी
फोटो नंबर-13- लूट का शिकार हुए बाबूलाल तहरीर देने जाते।
अमर उजाला ब्यूरो
कुठौंद। बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे बकरियां चरा रहे वृद्ध चरवाहे को पकड़कर उसकी जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। कुठौंद में लूट व टप्पेबाजी की यह दसवीं घटना है, जोकि मात्र एक सप्ताह के अंदर हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुठौंद में एक सप्ताह के अंदर लूट व टप्पेबाजी की इतनी घटनाएं हो गई है कि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास खत्म हो चुका है। गुरुवार दोपहर कस्बा कुठौंद में सड़क किनारे बकरियां चरा रहे बाबूलाल शाक्यवार (75) के पास बाइक सवार दो बदमाश आकर रुके। पहले तो वह लोग उससे एक पता पूछकर बातें करने लगे। इसके बाद जब वह वृद्ध की जेब काटने में सफल नहीं हुए तो तमंचा दिखाकर उसकी जेब में पड़े दो हजार रुपये लूटकर भाग निकले। वृद्ध ने शोर भी मचाया लेकिन आसपास किसी के न होने से बदमाश फरार हो गए। इसके बाद वृद्ध ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वृद्ध को चलता कर दिया। वहीं दुकानदारों व लोगों में लगातार हो रही लूट व टप्पेबाजी की वारदातों से नाराजगी पनपती ही जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस जल्द से जल्द लुटेरों को नहीं पकड़ती तो वह आंदोलन करने को विवश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें