फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुन्नस में पत्रकार को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार को मारी गोली, घायल
विज्ञापन


फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के लोहारपुर चौराहे पर खुन्नस के चलते बुधवार की रात एक पत्रकार को गोली मार दी गई। बाद में डीसीएम चढ़ाकर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के सलवन गांव निवासी उमेश उर्फ बृजेश त्रिपाठी ने कोर्ट के आदेश पर गांव के नौ लोगों के खिलाफ शौचालय घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह एक दैनिक अखबार के क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं। रिपोर्ट पर पुलिस दोपहर को जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश का आरोप है कि रात को घर जाते वक्त लोहारपुर चौराहे के पास गांव के मनोज मिश्र अपने साथी लवलेश, अखिलेश, डब्लू, रामराज, धर्मराज, प्रधान धुक्कड़ समेत कई लोगों के साथ खड़े थे। इन्होंने रास्ते में रोक लिया। यह दुश्मनों को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे। पीछे से मनोज ने गोली मार दी। इन्होंने लहूलुहान हालत में पुलिस को खबर दी। गोली बाएं हाथ पर लगी है। घटना के बाद आरोपियों ने डीसीएम से बाइक को कुचल दिया।

एसएचओ हेमंत ज्ञानचंद्र दुबे ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

- डीसीएम चढ़ाकर बाइक तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें