किसान ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बड़िगवां गांव में किसान अरविंद कुमार(35) पुत्र रामसजीवन ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
अरविंद परिवार से अलग अपने मकान में रहते थे। पत्नी श्रद्धा दोपहर को बेटे स्कंद उर्फ बल्लू (5) को लेकर खेत गई थी। इसी दौरान बरामदे में अरविंद ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने आनन-फानन में अरविंद को नीचे उतारा लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसने साइकिल पर चढ़कर छत के कुंडे में रस्सी फंसाई और खुदकुशी कर ली। एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- परिजनों में मचा क ोहराम
अमर उजाला ब्यूरो