फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुएं में लेकर कूदा हुई मौत पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। मानसिक बीमार पति पड़ोसी के कुएं में शनिवार सुबह पत्नी को लेकर छलांग लगा दी। किसी तरह से दोनों को बाहर निकला गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जाफगंज थाना क्षेत्र के निबावर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार मजदूरी करता था। उसकी करीब दो माह से मानसिक हालत बिगड़ गई थी। झाड़-फूंक से फायदा न मिलने पर परिजन शनिवार सुबह कानपुर ले जाने की तैयारी में थे।

पत्नी रजनीशा (35) पति को लेकर घर के बाहर निकली। भाई अंबिका, चुन्नीलाल के साथ चलने की जिद करने लगा। तभी सत्येंद्र पड़ोसी रमाकांत के कुएं की तरफ भागा। चचेरे भाई सुनील ने बताया कि रजनीशा पीछे से सत्येंद्र
विज्ञापन

को पकड़ने के लिए दौड़ी। तभी सत्येंद्र पत्नी को लेकर कुएं में कूद गया। ग्रामीण चंद्रिका सूखे कुएं में उतरा। दोनों को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में रजनीशा को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से सास रामरती का हाल बेहाल हो गया। रजनीशा की मायके गलौली गांव से मां फूलमती और पिता फूलचंद्र पहुंचे।

उसके चार मासूम बच्चे आशीष, खुशबू, चांदनी और दो माह की बेटी है। परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र को दिखाने के लिए उसके भाई कानपुर पहुंच रहे थे। इधर से पत्नी लेकर जा रही थी। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पत्नी को लेकर कुएं में कूदा, पत्नी की मौत
दो माह से मानसिक बीमार रहता था पति
परिजन कानपुर डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें